झज्जर। पेलपा गांव में ईंट-भट्ठे पर रहने वाली गर्भवती के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला व उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई है।
मृतका की पहचान बिहार के लखीरसेयाई के मांझी निवासी पूजा के रूप में हुई है। मृतक पूजा के पति लक्ष्मण ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा लगभग 7 माह की गर्भवती थी। उसे शुक्रवार शाम को पेट में दर्द हुआ था। उसे बादली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे झज्जर अस्पताल रेफर कर दिया। वह शनिवार सुबह पूजा को सरकारी अस्पताल झज्जर लेकर आए थे, जहां कुछ देर बाद उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।