11jjrp04- राजकीय महाविद्यालय दुजाना की छात्रा प्रीति का स्वागत करते स्टाफ सदस्य। स्रोत-कॉलेज
बेरी। रोहतक में आयोजित इंटर कुश्ती (ग्रीको रोमन) प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय दुजाना की छात्रा प्रीति ने 62 किलो ग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार, नसीब सिंह, प्रोफेसर रजनी, डॉ. कुमारी अनिल, डॉ. सीमा कुण्डू, डॉ. मोनिका, जितेंद्र सिंह व स्टॉफ सदस्यों ने स्वागत किया। छात्रा प्रीति का महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम में चयन हुआ है।