झज्जर। यूपीएससी में चयनित प्रशांत शर्मा जांगिड़ का पैतृक गांव सिलाना में स्वागत किया गया। गांव में आयोजित सम्मान समारोह में समस्त ग्रामवासियों के अलावा जांगिड़ समाज और कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा जिलाध्यक्ष मनमोहन खंडेलवाल के नेतृत्व मेें प्रांत संरक्षक अजीत सिंह जांगडा, रामप्रकाश जांगडा, सोमबीर ठेकेदार, नंदकिशोर बाबेपुर, करणबीर जांगडा, कैप्टन ईश्वर सिंह, सुनील जांगडा, रणसिंह सिलाना, महाबीर मुंडाहेड़ा, उमेदसिंह जांगडा, मास्टर सुरेश जांगड़ा आदि ने पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर प्रशांत शर्मा को सम्मानित किया। मनमोहन खंडेलवाल ने कहा कि प्रशांत व साक्षी जांगड़ा ने झज्जर जिले और जांगिड समाज का गौरव बढ़ाया है। प्रशांत शर्मा जांगिड़ का गांव सिलाना की ओर से सरपंच राकेश व अन्य पंचायत सदस्यों ने सम्मान किया। खाप-17 की ओर से प्रधान सूरत सिंह व अन्य प्रतिनिधि द्वारा सम्मान किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी प्रशांत शर्मा का सम्मान किया गया।
सेवानिवृत्त हैडमास्टर श्री लेखराम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह के मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला व पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। रणसिंह सिलाना ने बताया कि प्रशांत का चयन पिछले वर्ष एसडीएम के पद पर हुआ था और वर्तमान में दिल्ली में बतौर एसडीएम तैनात हैं। इस वर्ष यूपीएससी में प्रशांत ने 259वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि प्रशांत के पिता श्री नरेंद्र शर्मा इनकम टैक्स में प्रिंसिपल कमिश्नर हैं और वर्तमान में गुजरात में सेवारत हैं। उनके दादा श्री लेखराम जांगडा सेवानिवृत्त हैडमास्टर हैं। सम्मान समारोह में सरपंच राकेश सिलाना, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक मायाराम, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद हरेंद्र सिलाना, जेजेपी जिला अध्यक्ष संजय कबलाना, जिला पार्षद योगेश सिलानी, प्रधान श्याम सिलाना, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ जेसी शर्मा, अधीक्षक अभियंता रामनिवास अडिचवाल, जोगिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।