मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मुक्केबाज प्रशन पंघाल ने जीता स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित कर
झज्जर। महर्षि दयानंद स्टेडियम में अभ्यास करने वाले मुक्केबाज प्रसन पंघाल ने फर्स्ट बिल्ड कप मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता रोहतक में 24 से 28 जून तक आयोजित हुई गई थी। जिसमें देशभर के मुक्केबाज ने भाग लिया। जिला झज्जर के मुक्केबाज प्रसन ने 67 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जिला स्टेडियम पहुंचने पर मुक्केबाज का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसका सारा श्रेय मुक्केबाज प्रसन ने अपने कोच हितेश देसवाल एवं अपने माता पिता को दिया। इस मौके पर जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमबीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़, प्रदीप पंघाल ने कोच हितेश और मुक्केबाज को बधाई दी। संवाद