फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने मांडोठी में मनाई सिल्वर जुबली

Sun, 26 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत संस्था
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मांडोठी सेवा केंद्र में ईश्वरीय सेवाओं के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। ब्रह्माकुमारी आशा ने कहा कि यह 25 वर्ष परमपिता परमात्मा शिव की सेवा में तत्पर रहे त्यागी व तपस्वी ब्रह्माकुमार-ब्रह्माकुमारियों की अथक साधना और निस्वार्थ सेवा का फल है कि आज गांव-गांव में ईश्वरीय जोत जागृत हो रही है। समारोह में ग्राम सरपंच नसीब कौर, नीलेश, बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी, दलाल 84 खाप से भूप सिंह दलाल, संजय दलाल, बल्लू (गौशाला प्रधान), टैनी प्रधान (समाजसेवी) तथा महावीर मंडल अध्यक्ष (भाजपा, जिला झज्जर) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बहादुरगढ़ सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजलि ने कहा कि सच्ची सेवा वही है जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ दे। समारोह में ब्रह्माकुमारी विनीता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ब्रह्माकुमार डॉ. सुरेंद्र गोयल ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें