साल्हावास। गांव झांसवा में शहीद नवीन जाखड़ की तीसरी पुण्यतिथि पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन सक्षम स्पोर्टस सोसाइटी के माध्यम से किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतियोगियों ने दमदार प्रदर्शन कर पदक जीते। मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति चैयरमेन दीपक झांसवा रहे।
आयोजकों ने बताया कि ओपन लड़को के लिए 1600 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर रहने वाले सरजीत को 5100 रूपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले सचिन को 3100 रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी कपिल को 2100 रुपये का इनाम दिया गया। 17 वर्षीय खिलाड़ियों के लिए 1200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम रहने वाले परीनरन को इनाम स्वरूप 1100 द्वितीय रहे। अंकित को 1500 व तृतीय रहे प्रदीप को 1100 रुपये का इनाम दिया गया है।
अंडर 13 के लिए 800 मीटर में परिक्षित प्रथम, अनमोल द्वितीय व विक्रम तृतीय रहे व अंडर 11 वर्षीय खिलाड़ियों के लिए 400 मीटर दौड़ हुई। जिसमें प्रथम रहने वाले पीयूष को 1100 रूपये, द्वितीय रहे जयंत को 800 व तृतीय रहे मोक्ष को 500 रुपये का इनाम दिया गया। लड़कियों के लिए आयोजित ओपन 1600 मीटर दौड़ में प्रगति को इनाम स्वरूप 3100, दूसरे स्थान पर रही पूजा को 2100 व तीसरे स्थान पर रही। मिनाक्षी को इनाम स्वरूप 1100 रुपये दिए गए है। अंडर 17 वर्षीय लडकियों के लिए 1200 मीटर दौड में प्रथम रही प्रगति को इनाम स्वरूप 2100, द्वितीय स्थान पर रही पूजा को 1500 व तृतीय स्थान पर रही मुस्कान को 1100 रुपये इनाम दिया गया है।
13 वर्षीय लड़कियों के लिए 800 मीटर दौड़ हुई, जिसमें शशि प्रथम गीत द्वितीय व मीनाक्षी तृतीय रही। 11 वर्षीय लड़कियों के लिए 400 मीटर दौड़ का भी आयोजन करवाया गया प्रथम इनाम गरिमा को 1100, द्वितीय रही आस्था को 800 व तृतीय दीनषा को 500 रुपये इनाम दिया गया है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए रेस आकर्षण का केंद्र रही। रामकिशन शर्मा प्रथम, गजेंद्र द्वितीय व शमशेर तृतीय स्थान पर रहे हैं।