फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदीप यादव बनाए गए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव

Sat, 03 Feb 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा जारी की गई पदाधिकारियों की सूची में बहादुरगढ़ के युवा प्रदीप यादव को भी जगह मिली है, उन्हें हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा व विधायक राजेंद्र सिंह जून का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के नेताओं द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोडऩे का काम करेंगे। यादव की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान, श्रीनिवास गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर, संजीव मलिक, रोहतक लोकसभा के प्रभारी डा. विशेष, अजीत चौधरी, बहादुरगढ़ यादव महासभा के प्रधान अशोक यादव, बालौर के पूर्व सरपंच राव रामकुमार, सतबीर यादव व वीर सिंह सहित अनेक लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें