बहादुरगढ़। प्रदीप यादव को हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश मीडिया चेयरमैन नियुक्त किया गया है जो फिलहाल हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस में महासचिव व महेंद्रगढ़ जिला प्रभारी का दायित्व भी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रदेश युवा संगठन के प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप यादव की नियुक्ति युवा कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की ओर से की गई है, जिससे प्रदेश में संगठन के मीडिया आउटरीच को सशक्त किया गया है।