फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मलिकपुर गांव के प्रभात फौगाट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Sun, 21 Jan 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
मलिकपुर गांव के प्रभात फोगाट को सम्मानित करते आयोजक। फोटो-स्वयं
विज्ञापन
झज्जर। महाराष्ट्र के नासिक में 12 से 17 जनवरी तक मनाए गए युवा उत्सव में मलिकपुर गांव निवासी प्रभात फौगाट को उनकी उपलब्धि के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रभात फौगाट को मधुमक्खी पालन व कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया। पुरस्कार स्वरूप प्रभात को एक लाख रुपये की कैश राशि के अलावा मेडल व अंगवस्त्र प्रदान किया गया। उत्कृष्ट मधुमक्खी कि क्षेत्र में पहली बार किसी युवा को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिला है। उसने लघु उद्योग के तहत प्रभात ने शहद की प्रोसेसिंग यूनिट लगाई। अधिक शहद उत्पादन के लिए उसने अन्य मधुमक्खी पालक किसानों से संपर्क किया। वर्ष 2020 में उसने किसानों को एडवांस ट्रेनिंग भी करवाई। इसमें 5 राज्यों के 50 से अधिक किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इससे किसान अपना उत्पाद आसानी से बाजार में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। प्रभात फौगाट ने बताया कि वह 300 से अधिक बेरोजगारों को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें