फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के पावर लिफ्टरों ने सोनीपत में जीते छह पदक

Mon, 27 Mar 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नेचुरल स्ट्रॉंग पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर 25 मार्च से 26 मार्च तक सोनीपत में 12वीं नेशनल बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के छह पावर लिफ्टरों ने चार स्वर्ण पदक व दो रजत पदक हासिल किए। विजेता पावर लिफ्टरों का बहादुरगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कई राज्यों के 200 से ज्यादा पावर लिफ्टरों ने भाग लिया था। हरियाणा की टीम में बहादुरगढ़ के छिल्लर हेल्थ क्लब से भी पावर लिफ्टरों ने भाग लिया। इनमें से चार खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक व दो ने रजत पदक हासिल किए। फेडरेशन के प्रधान जुगल धवन ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया और उनका हौंसला अफजाई की। क्लब के संचालक युवराज छिल्लर ने बताया कि सोनीपत में गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी एवं फेडरेशन के प्रधान जुगल ध्वन दा जिम की ओर से यह प्रतियोगिता कराई गई थी। इस प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ से 40 से ज्यादा आयु वर्ग में कई लिफ्टरों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सात बार के नेशनल चैंपिनयन युवराज छिल्लर ने 82 किलो भार वर्ग में 135 किलो वेट लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके क्लब के खिलाड़ी कृष्ण गुलिया ने 44 से 50 उम्र के 110 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, तेजेंद्र राठी ने 100 किलो भार वर्ग में रजत पदक व सुनील राठी ने 44 से 50 आयु वर्ग के 75 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। संदीप छिकारा ने सीनियर उम्र के 110 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। 16 साल की अनिष्का राठी ने 60 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें