फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर मेकिंग स्पर्धा

Thu, 30 Oct 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 72: कार्यक्रम में भागीदारी करने वाले कैडेट्स को सम्मानित करते प्राध्यापक
विज्ञापन
बादली। राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से सार्वजनिक संपत्ति अपने कार्यक्रम के तहत एक सामुदायिक संपत्ति को गोद लिया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नागरिक जागरूकता व राष्ट्र-निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न लाभकारी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण में सकारात्मक योगदान देना था। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी डॉक्टर मनजीत सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने चयनित सामुदायिक स्थल पर स्वच्छता अभियान, पौधरोपण व रखरखाव संबंधी कार्य किए। सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामुदायिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर सुंदर व प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत किए। विजेताओं को प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शर्मिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें