झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग नेस्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए 25 सितंबर को एडमिशन पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के दूसरे और तीसरे वर्ष के पुराने विद्यार्थियों के दाखिलों के लिए भी 25 सितंबर को एडमिशन पोर्टल खुला रहेगा ।राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। संवाद