फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूनम कंवर शेखावत को यूपीएससी में मिला 840 वां रैंक

Wed, 24 May 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से घोषित किए गए परिणाम में कुलाना गांव निवासी कॉमनवेल्थ खिलाड़ी सूबेदार दुष्यंत चौहान की पत्नी पूनम कंवर शेखावत 840 वी रैंक प्राप्त किया है। पूनम का मायका राजस्थान के जयपुर झोटवाड़ा में है। इनके पिता सेना में अधिकारी थे। इनके पति भारतीय सेना सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2014 के एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2018 में एशियाई एवं कॉमनवेल्थ मे कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। इनके बड़े भाई रणदीप भी आर्मी से सेवारत हैं। पिता जगत सिंह किसान हैं और माता आशा देवी गृहणी हैं। पूनम ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर क्षेत्र व समाज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


डीसी शक्ति सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी बधाई
डीसी शक्ति सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर सफलता का परचम फहराने पर पूनम कंवर चौहान धर्मपत्नी सूबेदार मेजर दुष्यंत सिंह चौहान कुलाना निवासी, साक्षी जांगड़ा पुत्री अशोक कुमार निवासी नई बस्ती बहादुरगढ़ और मुस्कान डागर पुत्री विकास डागर सेहलंगा निवासी को बधाई दी है। कहा कि डीसी ने कहा तीनों बेटियों ने संघ लोक सेवा आयोग की कठिनतम माने जाने वाली परीक्षा पास झज्जर जिले का नाम रोशन किया है और दूसरी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं हैं। उधर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी सभी सफल बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें