फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समूह नृत्य में पूजा और सिम्मी प्रथम रही

विज्ञापन
23jjrp02- साल्हावास। प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेते छात्राएं। स्त्रोत- कॉलेज प्रशास
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में बुधवार को आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का समापन हो गया। समूह नृत्य में बीए तृतीय वर्ष की छात्राएं पूजा और सिम्मी प्रथम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में तथा सांस्कृतिक गतिविधियां एवं युवा महोत्सव समिति के तत्वाधान में किया गया। दूसरे दिन के कार्यक्रम में महाविद्यालय में मां सरस्वती की स्तुति से साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें गजल, भजन, गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक इत्यादि प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपना हुनर दिखाया गया। संचालन नवीन कुमार पूनिया ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. देवेंद्र, डॉ. संदीप, डॉ. राकेश, डॉ. अन्नू, बलराम, पिंकी रानी, राजवीर सिंह जाखड़, राकेश कुमार सैनी रहे।
एकल नृत्य छात्रा में बीए द्वितीय वर्ष से नेहा तथा एकल नृत्य छात्र में बीए प्रथम वर्ष से भूपेंद्र प्रथम रहे। गजल/भजन/गीत में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि समाज की स्थिति कितनी दयनीय होती जा रही है। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम की संयोजिका दीक्षा ने विद्यार्थियों की भागीदारी की प्रशंसा की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के बारे में प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें