फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ने लगा प्रदूषण, एक्यूआई यलो जोन में 140 पर पहुंचा

Thu, 03 Oct 2024 06:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। धीरे-धीरे प्रदूषण बढ़ने लगा है। बुधवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई यलो जोन में रहा। एक्यूआई 201 लगने के बाद कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से गै्रप-1 की पाबंदिया लागू कर दी जाएंगी। प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए अभी से इंतजाम करने होंगे, अन्यथा यह जल्द ही 200 को पार कर जाएगा। बहादुरगढ़ में बुधवार को सुबह से शाम तक एक्यूआई 130 और 140 के आसपास रहा। यह यलो जोन में रहा। धीरे-धीरे प्रदूषण बढ़ने लगा है। सड़कों पर उड़ती धूल से भी यह समस्या बढ़ रही है। इस महीने में कई बड़े त्योहार पर आ रहे हैं। इनमें 12 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। दशहरे पर्व पर रावण के कुनबे का दहन होगा।
विज्ञापन

इससे भी वायु प्रदूषण बढ़ेगा। दीवाली 1 नवंबर को है। उस समय हवा में नमी रहेगी। ऐसे में पटाखे चले तो प्रदूषण बहुत अधिक रह सकता है। क्षेत्र की कई सड़कें टूटी होने के कारण दिन भर वहां पर धूल उड़ती रहती है। इनमें नया गांव बाईपास पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। यहां पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुबह से रात तक धूल उड़ने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को यहां से निकलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें