बहादुरगढ़। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार को दोपहर बाद काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदूषण भी लगातार कम हो रहा है। सोमवार को शाम 5 बजे एक्यूआई 113 येलो जोन में दर्ज किया गया। यह सामान्य है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश होगी, इसके बाद एक्यूआई हरे रंंग में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 27 जून से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और बारिश शुरू हो जाएगी। तेज हवा चलने के बाद बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर भी कम हो गया। एक्यूआई सुबह के समय जहां 125 पर रहा। वह शाम 5 बजे 113 पर पहुंचा। इस तरह लोगों को प्रदूषण से भी लगातार राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में गर्मी भी कम हो जाएगी और तापमान भी नीचे लुढ़केगा। इसके बाद लोगों को गर्मी से भी निजात मिलेगी।