फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण का स्तर 300 पार, ग्रेप-2 की पाबंदियों की मार

Mon, 23 Oct 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर/ बहादुरगढ़। जिले का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) रविवार को 300 के पार पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इसी के चलते जिले में एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार ग्रेप टू की स्टेज लागू हो गई है और कई पाबंदियां लागू हो गई हैं। प्रदूषण के बेहद खराब होने के पूर्वानुमान के साथ ही सीएक्यूएम (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी एंड मैनेजमेंट) की ओर से ग्रेप-2 को लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को बहादुरगढ़ में हल्का स्मॉग भी छाया। इस कारण लोगों को आंखों में जलन भी महसूस हुई।
सीएक्यूएम की ओर से 23 और 24 अक्तूबर को हवा की क्वालिटी और खराब होने का अंदेशा जताया गया है। कहा गया है, 24 अक्तूबर को जैसे ही दशहरा पर्व पर पुतले दहन होंगे, उससे हवा और ज्यादा प्रदूषित हो जाएगी। इससे लोगों को स्वयं बचना होगा। बहादुरगढ़ में सड़कों पर सफाई का कार्य मिकैनिकल मशीनों द्वारा किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर दशहरा पर्व पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आतिशबाजी हुई तो हवा अधिक समय के लिए खराब हो सकती है। सीएक्यूएम ने गे्रप-2 के कई प्वाइंट का एक्शन प्लान लागू कर दिया है। साथ ही लोगों को पांच प्वाइंट का सिटीजन चार्टर भी दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पूर्वानुमान के आधार पर ग्रेप को लागू करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह प्रदूषण को बढ़ने से रोक सकता है। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि खुले में स्टोर की गई निर्माण सामग्री पर पानी का छिड़काव कर ढककर रखना होगा। उन्होंने कहा कि सी एंड डी साइटों पर एंटी स्मॉग गन का उपयोग करना जरूरी है। इसके अतिरिक्त 500 वर्ग गज या बड़ी निर्माण साइट का एनजीटी के डस्ट पोर्टल पंजीकरण कराना अनिवार्य है, यह निशुल्क है।


स्मॉग बढ़े तो सुबह की सैर से बचें



ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल (उजाला सिग्नस) के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि अब लोगों को लगातार एक्यूआई चेक करते रहना चाहिए। एक्यूआई के आधार पर उन्हें अपनी प्रतिदिन की रूटीन को बदलना चाहिए। उ शहर का औसत एक्यूआई 300 के पार हो तो लोगों को सचेत रहना होगा। धीरे-धीरे स्मॉग भी बढ़ रहा है। इससे लोगों की आंखों में जलन होगी। सांस के मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि सुबह की सैर से बचा जाए।
विज्ञापन



ग्रेप-2 में क्या लागू



-एनसीआर में निजी गाड़ियां कम करने के लिए पार्किंग फीस बढ़ाना



-सीएनजी, इलेक्ट्रिक बस, मेट्रो की सर्विस बढ़ाना।



-बिजली की कटौती कम, गिरानी बढ़ाना।

-डीजल जनरेटर से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन।



पहले से लागू नियम



-सड़कों की सफाई मशीनों से, छिड़काव भी होगा।


-होटल-रेस्तरां में कोयले-लकड़ी का इस्तेमाल नहीं होगा।



-निर्माण साइटों पर एंटी स्मॉग गन लगाई जाएगी।



-खुले में कूड़ा जलाने वालों पर सख्ती कार्रवाई ।



प्रदूषण कम करने के लिए ये करें उपाय


बस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।



-मोबाइल ऐप्स इस्तेमाल कर कम जाम वाले रास्तों से जाएं।

-कारों का एयर फिल्टर जरूरत के हिसाब से बदलवाते रहें।



धूल पैदा करने वाली एक्टिविटी कम करें।



-पराली और कूड़ा न जलाएं।

वर्जन...



दो दिनों से लगातार एक्यूआई बढ़ रहा है। ग्रेप-2 की पाबंदिया सीएक्यूएम की ओर से लगा दी गई हैं। दशहरा पर्व पर आतिशबाजी के बाद प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाएगा। प्रदूषण न बढ़े इसको लेकर आमजन को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन




-अमित दहिया, एसडीओ, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें