फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बोर्ड तीन अवैध औद्योगिक इकाइयों को दिए नोटिस

Wed, 15 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : आसौदा गांव में बनाई गई अवैध इकाई। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को आसौदा गांव के पास 3 अवैध प्लास्टिक निर्माण इकाइयों की पहचान की। यह इकाइयां रात में चलाई जाती हैं ताकि विभागीय अधिकारियों को पता न चल सके। बोर्ड अधिकारियों ने इसकी पहचान करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस की समयावधि तक इकाइयां बंद होती हैं तो ठीक, अन्यथा संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए इसे बंद कर दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान एचएसपीसीबी के एसडीओ अमित कुमार, जेईई सोनू शामिल रहे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध रूप से गुल्ला निर्माण भट्ठियां चलाई जा रही हैं जो अवैध हैं। उन्होंने इकाइयों के संचालकों को साफ शब्दों में कहा कि या तो वे इन्हें बंद कर दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें