फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भिवानी जा रहे नवीन जयहिंद को पुलिस ने रोका

Mon, 07 Aug 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। भिवानी में आयोजित ब्रह्मोत्सव में शामिल होने जा रहे जयहिंद सेना के सुप्रीमो सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद को भिवानी शहर के बाईपास पर पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस जयहिंद को हिरासत में लेकर बेरी थाने लाई। जयहिंद के शामिल होने को लेकर पुलिस बल पहले ही भिवानी बाईपास पर तैनात था, जिसने जयहिंद को भिवानी शहर में प्रवेश नहीं करने दिया।
विज्ञापन


जयहिंद ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की बात कही, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं मानी। नवीन जयहिंद और पुलिस के बीच काफी देर बातचीत चली। जयहिंद ने कहा कि वे किसी तरह का कोई कानून तोड़ने नहीं, बल्कि एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। जिसकी प्रशासन ने अनुमति दी है, उसमें शामिल होने के लिए आए हैं। लेकिन प्रशासन ने उन्हें ब्रह्मोत्सव में शामिल नही होने दिया। नवीन जयहिंद का कहना है कि उन्होंने पुलिस को समझाने का प्रयास किया कि लेकिन पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए आगे शहर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने जाने से रोक दिया। साथ ही पुलिस जयहिंद को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए। पुलिस उन्हें दादरी, माजरा, दुबलधन से होते हुए बेरी थाने में ले गई। जयहिंद ने कहा कि वैसे तो सीएम कहते हैं कि हर किसी को पुलिस सरक्षा नहीं दे सकती लेकिन उन्हें घेरने के लिए 500 पुलिस बल लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें