झज्जर पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते हुए पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन।
झज्जर। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने लघु सचिवालय सभागार में जिले के सभी थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चौक चौराहे पर पुलिस की तैनाती होनी चाहिए और प्रत्येक वाहन की जांच की जानी चाहिए। उन्उहे
पुलिस कमिश्नर ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला की वर्तमान कानून एवं व्यवस्था की जानकारी सहित अपराधों की रोकथाम तथा लंबित संगीन किस्म के अपराधों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने अच्छा कार्य करने वाली सीआईए झज्जर, सीआईए टू बहादुरगढ़ व स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीमों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने थानों में दर्ज संगीन किस्म के लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति की एक-एक करके जानकारी ली।
अज्ञात व अनसुलझे लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने व दोषियों को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई मामला बिना कार्रवाई के लंबित पाया गया तो संबंधित जिम्मेवार अनुसंधानकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाने में आए किसी भी फरियादी से सद्भावना पूर्ण व्यवहार करते हुए उसकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए इस अवसर डीसीपी हैडक्वाटर क्राइम शशांक कुमार सावन, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, डीसीपी झज्जर लोगेश कुमार व सभी एसीपी, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, क्राइम यूनिट मौजूद रहे।