फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने दंगे से निबटने के लिए किया अभ्यास

Sun, 11 Feb 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने तथा विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस ने ड्रिल का अभ्यास किया। आधुनिक दंगा विरोधी उपकरणों एवं साजोसामान से सुसज्जित जवानों ने पुलिस लाइन में अभ्यास किया।
विज्ञापन

एसपी डॉक्टर अर्पित जैन की मुख्य मौजूदगी में विशेष रूप से चलाए गए अभ्यास कार्यक्रम के तहत झज्जर पुलिस में तैनात जवानों को विषम परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधुनिक दंगा विरोधी साजोसामान व उपकरणों के साथ अभ्यास कराया गया। शनिवार को पुलिस लाइन झज्जर में सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम सिंह व उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा उप पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास कार्यक्रम चलाया गया। प्रशिक्षकों की टीम द्वारा जवानों को दंगा निरोधक उपकरण जैसे लाठी, डण्डा, केन-शील्ड, आंसू गैस तथा वाटर कैनन के इस्तेमाल करने का बारीकी से अभ्यास कराया गया।
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि झज्जर पुलिस हर प्रकार की विषम परिस्थितियों से निपटने तथा जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार व सक्षम है। किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था को भंग नही होने दिया जाएगा। कानून व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वाले लोगो के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी। ड्रिल अभ्यास के साथ-साथ जवानों को आपदा प्रबंधन बारे भी बताया गया। आपातकालीन स्थिति में पुलिस को क्या करना चाहिए तथा किस प्रकार से स्थिति को नियंत्रण में करना चाहिए, के बारे में विस्तार से बताया गया तथा जवानों का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन व कानून व्यवस्था ड्यूटी में प्रत्येक जवान एक कड़ी के रूप में कार्य करता है और प्रत्येक जवान का कार्य महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक जवान को अपनी ड्यूटी ईमानदारी व सच्ची निष्ठा से करनी चाहिए ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें