फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर पुलिस विभाग में भर्ती किए जाएंगे 12 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग द्वारा झज्जर जिले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए 12 कर्मियों को अनुबंध के आधार पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय झज्जर रणबीर सिंह ने बताया कि एसएसपी अशोक कुमार के निर्देशानुसार 12 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए 14 अगस्त 2019 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। पुलिस विभाग झज्जर में उपायुक्त द्वारा निर्धारित दरों पर 08 कुक , 03 वाटर कैरियर तथा 01 माली के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति आउटसोर्सिंग पॉलिसी भाग द्वितीय 06-04-2015 के तहत एक वर्ष के लिए की जाएगी। उपरोक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिला पुलिस कार्यालय झज्जर में स्थित कल्याण शाखा (वेलफेयर ब्रांच) में अपने आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें