फोटो-57:बहादुरगढ़ के रोहतक रोड पर मेट्रो स्टेशन के पास नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के आसपास बुधवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 40 वाहनों के चालान किए। इन वाहनों पर 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक का जुर्माना लगाया है। यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें ताकि शहर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।