45-झज्जर रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली में अधिक मात्रा में ईंट-पत्थर ले जाने पर पूछताछ करती पुलिस। स्
रोहतक। सर्कुलर रोड फ्लाईओवर पर आए दिन मिलने वाले ईंट-पत्थरों की शिकायत के बाद पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में नियमों का उल्लंघन कर अधिक मात्रा में ईंट-पत्थर ले जाने व सड़क पर इनके गिर जाने के चलते 4 चालान किए। पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी जसबीर कुमार ने बताया कि इस रोड पर ईंट-पत्थर व बजरी जगह-जगह गिरते रहते हैं। इसकी शिकायत जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से की। असके बाद ट्रैफिक एसएचओ जसबीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर चालान किए। संवाद