फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शेल्टर होम में भ्रूण फेंकने वालों को ढूंढने में जुटी पुलिस

Sun, 21 May 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिन पहले वीरवार को रेलवे अंडरपास के निकट अस्थायी शेल्टर होम में मिले बच्चे (लड़के) के भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया गया। भ्रूण को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 318 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना पुलिस शेल्टर होम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। साथ ही अस्पतालों व क्लीनिक से हाल फिलहाल की गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।

रेलवे अंडरपास के निकट अस्थाई शेल्टर होम में एक बच्चे का भ्रूण मिला था। करीब 3 से 5 माह का यह भ्रूण पहचान छिपाने के मकसद से फेंका गया है। भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है और आईपीसी 318 के तहत अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बहादुरगढ़ में पहले भी कई बार भ्रूण मिल चुके हैं। हर बार केस दर्ज हुए, जांच शुरू हुई और आखिर में मामला फाइलों तक सिमट कर रह गया। पहले भी रेलवे ट्रैक के पास भ्रूण मिला था।
विज्ञापन




वर्जन

बच्चे के भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया गया है। भ्रूण का डीएनए लिया गया है। अस्पताल और क्लीनिक से गर्भवती महिलाओं का रिकाॅर्ड जुटाया जा रहा है। साथ ही शेल्टर होम के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


-नरेश कुमारी, एएसआई, जीआरपी बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें