फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन गांवों में पुलिस ने नशे के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 18 ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस अ​धिकारी। पुलिस
विज्ञापन
नांगल चौधरी। डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत क्षेत्र के तीन गांवों आसरावास, नियामतपुर और नांगल सोडा में लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने गांव आसरावास के पंचायत भवन, नियामतपुर के सार्वजनिक स्थल और नांगल सोडा में ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पुलिस ने मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम का एक मुख्य केंद्र बिंदु नए कानून रहे, ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी दी। मौके पर सरपंच नीतू सिंह, सरपंच कुमारी सविता, सरपंच प्रतिनिधि सतपाल रावत सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें