फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 में से एक भी वारदात नहीं खोल सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के किल्ला मोहल्ला में सोमवार शाम ज्वैलरी शॉप पर हुई लूट की वारदात को लेकर स्वर्णकारों में भारी रोष है। मंगलवार को बहादुरगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन से जुड़े स्वर्णकार शहर थाना पहुंचे और लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने, चौराहों पर ईआरवी और राइडर्स तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

स्वर्णकारों का कहना है कि 2021 से लेकर अब तक बहादुरगढ़ में स्वर्णकारों के साथ लूट की 6 वारदातें हो चुकी हैं लेकिन एक का भी खुलासा नहीं हुआ। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत है। स्वर्णकारों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने स्वर्णकारों को बताया कि पुलिस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। सीसीटीवी की मदद से पता लगाया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं उन्होंने चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती करने की भी बात कही। शहर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस कर्मी सभी बैंकों और ज्वैलरी शॉप पर जाकर पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर देकर आएंगे, ताकि समय रहते उन्हें इस तरह की घटनाओं की सूचना मिल सके और बढ़ते अपराध पर नकेल कसी जा सके। स्वर्णकारों के रोष को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिर तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें