फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस कमिश्नर ने नाकों का किया दौरा, दिए निर्देश

Wed, 17 Jul 2024 06:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने जिले में लगे पुलिस के नाको का किया दौरा साथ व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस कमिश्नर सतीश बालन ने जिले में लगाए गए पुलिस नाकों का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध वाहन या फिर किसी वाहन में संदिग्ध व्यक्ति दिखते हैं तो उनसे अच्छे से पूछताछ और चेकिंग करने के बाद उनको ही उनको नाके से गुजरने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

कई बार देखने में आता है कि पुलिस नाकों पर तैनात जवानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार या जानलेवा हमला करने का प्रयास किया जाता है, ऐसे असामाजिक तत्वों के लिए पुलिस कमिश्नर सतीश बालन ने सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी ऐसा असामाजिक तत्व पुलिस नाकों पर सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश करता है या फिर उनके साथ दुर्व्यवहार करता है तो उनके खिलाफ नियम अनुसार जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर सतीश बालन ने कहा कि दिल्ली से सटा हुआ जिला होने के कारण झज्जर पुलिस की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और झज्जर पुलिस का प्रयास रहता है कि जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे। अपराध और नशे की कमर को तोड़ने के लिए झज्जर पुलिस पूरी मेहनत से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें