फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाबालिग का शव वापस लाई पुलिस, कराया पोस्टमार्टम

Sat, 16 Mar 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में प्रवासी मूल की एक नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जब अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने की बात आई तो परिजन नाराज हो गए और शव को अपने साथ घर ले गए। मामले की भनक लगने पर लाइन पार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फिर से अस्पताल में ले जाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवाई।

17 वर्षीय ज्योति मूल रूप से बिहार के जिला भीरा से है। वर्तमान में वह छोटूराम नगर में किराये पर रहती थी। ज्योति कुछ दिनों से बीमार थी। परिजनों ने उसे बुखार बताया और वीरवार की रात उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए और दवा दिलाने के बाद वापस घर ले आए।
विज्ञापन


शुक्रवार काे सुबह उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। जब फिर अस्पताल लेकर आए तो उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। यहां लड़की का पोस्टमार्टम कराने की बात उठी तो परिजन उखड़ गए और मना कर दिया। इसके बाद वे शव को लेकर चले गए। इस मामले की जानकारी जब लाइन पार पुलिस को डॉक्टर द्वारा दी गई तो उन्होंने शव को वापस सरकारी अस्पताल ले आए। परिजनों को समझा-बुझा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया गया। लड़की की वजह बीमारी है या कुछ ओर वजह स्पष्ट करने के िलए पोस्टमार्टम कराया गया। प्राथमिक रिपोर्ट में लड़की की मौत की वजह बुखार बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन




इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट करेगी।




छोटूराम नगर में एक 17 साल की लड़की की बीमारी के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया और शव को लेकर चले गए। सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस छोटूराम नगर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

- संदीप कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें