फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कवि महेंद्र सिंह 31 साल की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

विज्ञापन
28jjrp07- कवि महेंद्र के सेवानिवृ​त्ति पर उनको सम्मानित करते सेवानिवृत्त कर्मी। स्रोत-संघ
विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा विभाग में 31 साल की सेवा देते हुए कवि महेंद्र सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने सितंबर 1994 में हिंदी अध्यापक के रूप में राजकीय उच्च विद्यालय खातीवास में नियुक्ति पाई थी। वह शनिवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी होशियादपुर से सेवानिवृत्त हुए। उनका शिक्षक के रूप में गुजरा काल बहुत ही स्वर्णिम रहा। बच्चों के साथ घुल-मिलकर, नवीन शिक्षण पद्धतियों का प्रयोग करते हुए उन्होंने अनेकों छात्र छात्राओं के जीवन को संवारने का काम किया है। उनकी सेवा निवृत्ति पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। मौके पर प्रधान रमेश जाखड़, सचिव राजबीर राहर, स्टेट अवार्डी प्राचार्य राजबीर दहिया, शिक्षिका शीला देवी, राजेश कुमार, प्राचार्य विरेंद्र सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें