फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया

Sun, 09 Nov 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : कर्मचारियों को संबोधित करते निरीक्षक सतीश कुमार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम बहादुरगढ़ की ओर से एचएनजी कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी कर्मचारियों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग और नशे की हालत में वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। अंत में टीम ने सभी कर्मचारियों से नशा मुक्त जीवन जीने और सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें