बेरी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में इंटर कालेज ग्रीको-रोमन रेसलिंग कंपीटीशन का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय दुजाना की टीम ने भाग लिया। इस टीम में बीए प्रथम वर्ष से सचिन ने 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
बीए फाइनल से हरदीप कुंडू ने 63 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक और रोहित अहलावत बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक एवं साहिल बीए तृतीय वर्ष से 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया। ओवर ऑल महाविद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्राफी जीती। सचिन व हरदीप नार्थ एस्टजोन इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग चैंपियनशिप में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता छात्रों का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. तराना नेगी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खेल प्रभारी डॉ. अजय जून ने भविष्य में आने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभावान छात्र स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय व विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। स्वागत समारोह में उपप्राचार्य नसीब सिंह, डॉ. रजनी दुआ, डॉ. सीमा, डॉ. अनिल, डॉ. संदीप, डॉ. नवीन, डॉ. रविप्रकाश, डॉ. गौतम राम, डॉ. सजनी, डॉ. अंजु बाला, डॉॅ. दीपा, डॉ. भारतेन्द्र, डॉ. नरेंद्र, डॉ. जितेंद्र डागर मौजूद रहे।