01jjrp07- हरियाणा राज्य स्कूली खेल प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी कोच व अन्य के साथ। स्रोत-कोच
- फोटो : samvad
साल्हावास। हरियाणा राज्य स्कूली खेल प्रतियोगिता लड़कियां का आयोजन 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक फरीदाबाद के सेक्टर-12 खेल स्टेडियम में किया गया। इसमें हरियाणा के सभी जिलों की लड़कियों ने अंडर- 14, अंडर -17 और अंडर-19 वर्ग में भाग लिया। ब्लाॅक मातनहेल शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि दीपांशी हिमांयुपुर ने हैमर थ्रो अंडर -19 में स्वर्ण पदक, पूजा लडायन 3000 मीटर पैदल चाल अंडर-17 में स्वर्ण पदक, हिमांशी बुपनिया 80 मीटर बाधा दौड़ अंडर-14 में स्वर्ण पदक, सृष्टि भिंडावास ने 3000 मीटर पैदल चाल अंडर-19 में सिल्वर पदक, निकिता सर्वोदय खानपुर ने 100 मीटर व 200 मीटर अंडर-19 में सिल्वर पदक, खुशी भिंडावास ने गोला फेंक अंडर-19 में सिल्वर पदक, मीनू हुमायूंपुर ने हैमर थ्रो अंडर-19 में सिल्वर पदक, निशु अकेहड़ी ने हैमर थ्रो अंडर-17 में सिल्वर पदक, नैंसी भिंडावास ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ अंडर-19 में कांस्य पदक, तन्वी खरमान ने गोला फेंक अंडर-14 में कांस्य पदक, नंदिता मुंडाहेड़ा ने ऊंची कूद अंडर-19 में कांस्य पदक, प्रियांशु अकेहड़ी ने हैमर थ्रो अंडर-17 में कांस्य पदक लेकर जिले का नाम रोशन किया। टीम इंचार्ज राम अवतार डीपीई, जयभगवान जाखड़ डीपीई, पवन कुमार डीपीई, गिन्नी डीपीई ने खिलाड़ियों को बधाई दी।