फोटो नंबर 72; पौधारोपण के लिए गांव में प्रभात फेरी निकालती महिलाएं
बादली। बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह के दौरान दादरी तोए में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम हुआ। इसमें मां के नाम से पौधे लगाए और उनका पालन पोषण करने की शपथ ली। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रेखा ने माताओं को सही पोषण की जानकारी दी और महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। कार्यकर्ता शारदा देवी शकुंतला, हेमलता और हेल्पर्स आशा वर्कर्स ने आंगनबाड़ी केंद्र में पौधरोपण किया।