फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक धंसने से पाइप लाइन टूटी, जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। छारा चुंगी पर अब तक जन स्वास्थ्य विभाग पानी की लीकेज ठीक नहीं कर पाया था। बुधवार सुबह लीकेज के बिल्कुल सामने सड़क के दूसरी तरफ ट्रक धंस गया। ट्रक धंसने से नीचे से जा रही पेयजल की पाइप लाइट टूट गई। उस समय पानी की आपूर्ति हो रही थी। इससे सारा पानी सड़क पर बह गया। शाम को दूसरे वाहन की व्यवस्था कर ट्रक में लदी चीनी की बोरियों को डाला गया।
विज्ञापन

फिलहाल ट्रक बाहर नहीं निकाला गया था और न ही कोई कर्मचारी और अधिकारी ने मौका मुआयना कर उसे ठीक करने का काम किया था। इसके चलते 6 कालोनियों के 6 हजार लोगों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ा। अभी लाइन को सुचारु नहीं किया गया है। ऐसे में वीरवार को पानी आएगा या नहीं, इस बारे भी संशय है। लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे एक ट्रक बोरियों से लदा हुआ सांपला की तरफ से शहर में जा रहा था। जैसे ही वह छारा चुंगी के पास पहुंचा तो ट्रक जमीन में धंस गया। ट्रक धंसते ही नीचे से गुजर रही पानी की पाइप लाइन टूट गई है। पाइन लाइन टूटने से दीवान गेट, चोपटा बाजार, घोसिया मोहल्ला, माता गेट, नीम वाली कालोनी, बुढ़ा महादेव कालोनियों में पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी। ट्रक धंसने के बाद चालक भी वहां से चला गया।


वाल्मीकि चौक पर पानी की लाइन टूटने के कारण पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह पानी की लाइन टूटने टूटने के कारण करीबन कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पाइपलाइन की कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।-घनश्याम, स्थानीय निवासी
विज्ञापन



वाल्मीकि चौक पर पानी की मेन लाइन टूटने के कारण सुबह से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मेन लाइन से करीबन 4-5 वार्डों की कालोनियों में पानी जाता है। लगभग 5 से 6 हजार लोगों को पानी की समस्या जूझना पड़ रहा है।-दीपक, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें