झज्जर। तमाम दावों के बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। शहीद चौक पर चाइनीज मांझे से शांतिदूत कबूतर जख्मी हो गया। लोगों ने उसे बचाया। लोगों में इस मांझे की बिक्री पर प्रभारी अंकुश न लगाए जाने पर आक्रोश है।
की डोरी से लगातार बेजुबान पक्षी अपनी जान गवा रहे हैं। कई बार पक्षी आबादी वाले क्षेत्र में अपना घोंसला बना लेते हैं। वही क्षेत्र में युवा किसी भी त्यौहार पर पतंगबाजी करके मौज मस्ती करते हैं लेकिन युवाओं की यह मौज मस्ती बेजुबान पक्षियों के जीवन पर भारी पड़ जाती है। कई बार पक्षियों की एक पंख या पंजे इन चाइनीज मांझे में उलझ जाती है।
शुक्रवार को भगत सिंह चौक पर एक दुकान की टीन शेड की छांव में बैठा हुआ था। जब वह उड़ने लगा तो उसका पैर चाइनीज मांजे में उलझ गया। कबूतर में निकलने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन और ज्यादा और अधिक उलझता चला गया। आखिरकार मांजा कबूतर की परों में उलझ गया जिससे उसकी पंख कटने लगी। पास की दुकान में बैठे अजय शर्मा ने कबूतर को मांझे से मुक्त कराया। कबूतर की एक पर जख्मी हो गई। लोगों ने उसे पानी पिलाया और उपचार के बाद छोड़ दिया।
वन्य जीव प्रेमी अजय शर्मा ने बताया कि अक्सर मांजे की चपेट में आने से पशु पक्षी घायल हो जाते हैं। जो लोगों की नजर में आ जाते हैं उन्हें बचा लिया जाता है अन्य अपना जीवन गवा बैठते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी मौज मस्ती के चक्कर में वन्य प्राणियों के लिए समस्या न खड़ी करें। प्रशासन से चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई करने की मांग की।
वर्जन
उपायुक्त की तरफ से हमें आदेश मिलते हैं। जैसे ही आदेश मिलते हैं टीम गठित करके चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाती है।
अरुण नांदल,ईओ, नगर परिषद