फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खड़े ट्रक में पिकअप टकराया, चालक की मौत

Mon, 08 Jul 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली (बहादुरगढ़ )। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत हो गई। परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के पटौदी निवासी पंकज अपनी पिकअप गाड़ी लेकर मानेसर की ओर जा रहा था। केएमपी पर मुंडाखेड़ा के पास एक ट्रक में पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही चालक पंकज और पिकअप हेल्पर उत्तर प्रदेश का संभल निवासी अभिषेक भी घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में फरुखनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने पंकज को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई में पंकज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अभिषेक का फरुखनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें