झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर एजुकेशन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए चार वर्षीय समेकित शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (बीएससी-बीएड./बीए-बीएड.) में प्रवेश के लिए 10 एवं 11 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग कराई जाएगी। यह काउंसलिंग सिस्टा परिसर में होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 5 जुलाई रात्रि 11:55 बजे तक निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों काउंसिलिंग में शामिल होने से पूर्व विस्तृत काउंसलिंग कार्यक्रम एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.siaste.ac.in का अवलोकन करें।