बादली। दिल्ली के पपरावट गांव के एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पपरावट निवासी रोहताश का शव सड़क किनारे मिला था। शव की पहचान के बाद परिजनों को घटना से अवगत करवाया। बताया गया है कि रोहताश कई सालों से जहांगीरपुर गांव में काम करता था और रात के समय किसी काम से बाहर गया था। सुबह रोहताश का शव झज्जर पर लहूलुहान हाल में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने सड़क हादसा मानते हुए कार्रवाई शुरू की है। संवाद