उपमंडल के गांव गुभाना में एक व्यक्ति की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार हरिओम पुत्र बनवारी लाल रविवार की दोपहर जोहड़ में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान हरिओम का पैर गहरे पानी में फिसल गया। हरिओम को तैरना नहीं आता था जिसके कारण वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जोहड़ में हरिओम की तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे की तलाश के बाद जोहड़ में हरिओम का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस जांच अधिकारी सुरेंद्र के अनुसार सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई शुरू की गई है।