फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के भाग-2 में एक फैक्टरी में लिफ्ट ठीक करने आए युवक की करंट से मौत हो गई। एमआइई चौकी पुलिस ने बुधवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर घटना को इत्तेफाकिया मानकर कार्रवाई की है। मृतक की पहचान दिल्ली के बवाना निवासी 26 वर्षीय फिदा हुसैन के तौर पर हुई। फिदा हुसैन लिफ्ट ठीक करने का काम करता था। वह आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक चमड़े की फैक्टरी में लिफ्ट ठीक करने के लिए आया था। जब वह लिफ्ट ठीक कर रहा था तो उसी दौरान उसे करंट का झटका लगा, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। फैक्टरी कर्मचारियों ने उसे संभाला और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिदा हुसैन सात भाई बहनों में सबसे बड़ा था। तीन बेटियों का पिता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें