20jjrp01- झाड़ली रेलवे स्टेशन पर प्याऊ की सुविधा के लिए ज्ञापन सौंपते समिति के सदस्य। स्रोत-समि
साल्हावास। आम जन विकास सेवा समिति पिछले चार वर्षों से लोगों की प्यास बुझाने के लिए गर्मी के मौसम में प्याऊ लगवा रही है। अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व समिति संरक्षक मुकेश गर्ग ने बताया कि इससे यात्रा करने वाले यात्रियों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध हुई। इसमें समस्त दानदाताओ का भरपूर सहयोग रहा। एडवोकेट कुलदीप अत्री, महंत उमेश ने बताया कि झाड़ली रेलवे स्टेशन मास्टर व बीकानेर रेलवे मंडल से मार्च से नवंबर 2026 तक निशुल्क पानी वितरित करने के लिए अनुमति मांगी है ताकि रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को शुद्ध व ठंडा पानी उपलब्ध करवाया जा सके।