फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहु-खोरड़ा सड़क पुनर्निर्माण की मिली अनुमति

Mon, 27 Mar 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। बहु-खोरड़ा सड़क पुनर्निर्माण के लिए सरकार से अनुमति मिल चुकी है। अप्रैल माह के पहले तीन सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बहु से खोरड़ा तक पांच किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण शुरू हो जाएगा। लोकनिर्माण विभाग को 2.5 करोड़ रुपये की राशि इस सड़क के लिए स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

इस सड़क के पुनर्निर्माण से आसपास के गांव बहु, खानपुर खुर्द, खानपुर कला, झोलरी, ढाणी, नयागांव, बहाला, आदि को फायदा होगा। गांव बहु के खोरड़ा मोड़ से लेकर खोरड़ा गांव के चिड़िया मोड़ तक करीब 5 किलोमीटर सड़क को उखाड़ कर दोबारा से बनाने की अनुमति सरकार से मिल चुकी है। इस सड़क के पुनर्निर्माण करवाने के लिए झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने विधानसभा सत्र में कई बार मांग उठाई है। ज्ञात हो कि यह सड़क 2010 में बनी थी जो अब बिलकुल दयनीय स्थिति में है। लोगों को यहां से आने जाने में परेशानी हो रही है। वाहन हिचकोले खाते हुए जाते हैं। कॉलेज जाने वाली छात्रा ज्योति, राधा, संजू, कोमल, निशा, रजनी, मोनिका ने बताया कि कॉलेज में रोजाना हम सैकड़ों छात्राएं जाती हैं लेकिन टूटी सड़क से धूल मिट्टी निकलने की वजह से उन्हें परेशानी होती।
दुकान मालिक राजाराम, रमेश इंदौरा, राजू मिस्त्री, राकेश, संचित चाहार, राज गहलावत, बिजेंद्र राजपूत आदि का कहना है कि इस समस्या के कारण उनकी दुकानदारी भी ठप हो रही है। स्थानीय पार्षद शिवकुमार खोरड़ा ने बताया कि छात्राओं को प्रतिदिन इस समस्या से हर दिन गुजरना पड़ता है। यह चरखी दादरी की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग है। एनटीपीसी झाड़ली की तरफ ओवरलोडेड वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय के ठीक सामने सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। गहरे गड्ढें वाहन चालकों, राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन गड्ढों से वाहन लेकर गुजरना खतरे से खाली नहीं है। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में ईंट जरूर डाल दी गई थी जो सुविधा की बजाय परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वर्जन:
बहु से खोरड़ा तक 5 किलोमीटर सड़क के लिए 2.5 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। सरकार से अनुमति भी मिल चुकी है। अप्रैल माह के अंत तक इस सड़क पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- आशीष मोर, कनिष्ठ अभियंता,लोक निर्माण विभाग,साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें