फोटो-88: बहादुरगढ़ के पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराती योग शिक्षि
बहादुरगढ़। आयुष विभाग के अंतर्गत जिला योग संयोजक डॉक्टर पवन देशवाल के निर्देशानुसार योग सहायिका रेनू सिंधु और निशा द्वारा बहादुरगढ़ स्थित सदर थाना, सिटी थाना व ट्रैफिक थाना में तैनात पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। राज्यस्तरीय प्रोग्राम के तहत विभिन्न योग संस्थाओं द्वारा 12 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती तक प्रदेश में सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। यूपीएचसी नेताजी नगर से निशा और रेनू सिंधू पीएचसी नूना माजरा में तैनात हैं और बुपनियां व्यायामशाला में योग सिखाती हैं। निशा व रेनू सिंधु ने सिटी थाना इंचार्ज को औषधीय पौधा देकर सम्मानित किया।