-फोटो 67 : सीएम से मिलते ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भाजपा नेता एवं ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने बहादुरगढ़ में समाधान शिविरों में कुछ अधिकारियों द्वारा जनता को परेशान करने के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नायब सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु लगाए जा रहे समाधान शिविरों को कुछ अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे। ऐसे में इन शिविरों का कोई लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। सैनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कई विभाग के अधिकारी शिविर में स्वयं ना आकर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे है। उन्होंने स्वयं भी समाधान शिविर में देखा कि कुछ अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय उन्हें चक्कर कटवाते हैं। इसलिए ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं के निवारण के लिए अपनी कार्यशैली में बदलाव करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जनता को परेशान करने वाले अधिकारी अपनी आदत में सुधार करें।
-फोटो 67 : सीएम से मिलते ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी। विज्ञप्ति