फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
21jjrp04- खेड़ी खातीवास गांव में लोगों को नशे के ​खिलाफ जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस उप निरीक्षक सज्जन कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही सपना और स्पेशल फोर्स के जवान संजीव कुमार ने डोर-टू-डोर अभियान के तहत गांव खेड़ी खातीवास का दौरा किया। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव में घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों से मुलाकात की और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को यह भी समझाया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने या खरीदने में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें