फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी गेट में सीवरेज के मेनहाेल बंद होने से लोग परेशान

Thu, 18 Dec 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp01- बेरी गेट स्थित आरओ प्लाट के साथ वाली गली में सीवरेज बंद होने के कारण फैला गंदा पानी। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक बनारसी दास वाल्मीकि मार्ग बेरी गेट स्थित आरओ प्लाॅट के साथ वाली गली में सीवरेज बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज बंद होने से निरंतर गंदा बदबूदार पानी गली में बह रहा है, जिससे आने-जाने वाले लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। गली में कीचड़ होने की वजह से स्कूली बच्चों, पैदल निकलने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। गली में कीचड़ होने की वजह से पैदल चलने वाले राहगीरों को फिसलने का व चोट लगने और बीमार होने का भय रहता है। संबंधित अधिकारियों को चाहिए कि मेनहोल को साफ करवाया जाए।
विज्ञापन

- जय भगवान, सुरेश, मनोहर लाल, सचिन, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें