फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंसर पीडि़तों के लिए लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। श्री श्याम ओपीडी में कैंसर पीड़ितों के लिए रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर इंडेप्थ विजन फाउंडेशन और सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की तरफ से कैंसर मरीजों के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 60 यूनिट रक्तदान किया गया, जो कैंसर रोगियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग जांच एवं परामर्श किया गया। इसमें डॉ. राहुल, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. कविता, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. नितिन कौशिक, डॉ. ऋषिका जैन ने सेवाएं दी। कार्यक्रम में डॉ. अश्वनी खासा, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के युवा मंत्री डॉ. रमा बलहारा, भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें