13jjrp11- स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते
- फोटो : अमर उजाला
झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन के एनएसएस और यूथ रेडक्रॉस यूनिट ने रक्तदान शिविर का आयोजन संस्थान के बहुउद्देशीय सभागार में किया। इसमें 25 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर का थीम माई ब्लड फॉर नेशन एंड माई लव फॉर नेशन था। स्टाफ सदस्यों में संदीप, सतपाल, सीमा रानी, डॉ. प्रगट सिंह, डॉ. राजवंती, योगेश, महिपाल और छात्रों में उन्मुक्त, आयान, आदित्य, शिवम, शुभम, कृत आदि ने रक्तदान किया। इसमें डॉ. सविता यादव कार्यक्रम अधिकारी और उनकी टीम ने प्रोग्राम को सफल बनाया।