फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग, दुकानदारों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नवरात्र का शुभारंभ सोमवार सुबह से हो गया है। भक्तों ने इससे पहले अपने घर पर पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों की साफ-सफाई की। नवरात्र की तैयारी के लिए एक दिन पहले ही लग गए थे। माता के श्रृगांर के लिए रविवार को खरीदारी शुरू कर दी थी। इस दौरान भक्तों ने पूजा अर्चना के लिए नई प्रतिमाओं की खरीदारी की
विज्ञापन

शहर के मेन बाजार में स्थित दुकानदार राजेश्वर ने बताया कि रविवार और सोमवार को काफी प्रतिमाओं की बिक्री हुई है। ग्राहकों ने रविवार को दोपहर बाद से ही प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू कर दी थी। इस वर्ष प्रतिमाओं के मूल्यों में करीबन 20 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। ग्राहक सौ रुपये से लेकर करीबन 800 रुपये तक की प्रतिमाओं की खरीदारी करे रहे हैं। कलश स्थापना के बाद भक्तों ने अपनी घरों में बने मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की। लगातार बारिश के बाद सोमवार को बाजारों में काफी भीड़ दिखाई दी। जिसके चलते शहर में पार्किंग व्यवस्था भी चरमरा गई। शहर में जगह-जगह पर जाम की स्थिति भी बन रही थी। कई दिनों से अलग-अलग वाहन बेचने वाले डीलरों व एजेंसी की बिक्री काफी कम हो रही थी। नवरात्र के चलते शहर में हर तरह के वाहन विक्रेताओं के यहां पर वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें